कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई युवा उत्सव को लेकर बैठक

जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि युवा उत्सव 1 से 15 नवम्बर तक जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित होगा। कार्यक्रमों में समूह लोक नृत्य, लोक गायन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन तथा विज्ञान मेला जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।

एमएलबी ग्राउंड में प्रस्तावित इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के शासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीयन माय भारत पोर्टल पर अनिवार्य रहेगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड व 10वीं की अंकसूची की मूल प्रति साथ लानी होगी। बैठक में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा पी.आर. चंदेलकर, खेल अधिकारी आशीष पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Next Post

बदमाशों ने घर में पटके बम, परिवार को पीटा

Fri Oct 31 , 2025
जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत वंदना नगर बस्ती नगर नम्बर 2 में रंजिश पर बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए सुअरमार बम पटक कर दहशत फैलाकर भाग गए‌।पुलिस ने बताया कि करन केवट 18 वर्ष निवासी वंदना नगर बस्ती नम्बर 2 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like