8 लेन पर तेज गति से जा रही कार पर रेलिंग तोड़ते खाई में गिरी,5 की मौत

रतलाम: 8 लेन पर हुए हादसे में शुक्रवार सुबह 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे (8 लेन) पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही कार क्रमांक एमएच 03ईएल 1388 असंतुलित हो गई। कार रावटी क्षेत्र के माही नदी के समीप पहुंची थी। यहां तेज गति होने से कार बेकाबू होकर खाई में उतर गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना में 70 साल के बुजुर्ग और 15 साल के बालक की भी मौत हुई। हादसा इतना भयावह था कि कार से शव लटक रहे थे। सूचना पर पुलिस बल सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज गति से वाहन होने से हादसे की आशंका हैं। जांच की जा रही हैं।

एसपी पहुंचे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हादसे के स्थान का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर निर्देश दिए हैं।

Next Post

चीन एआई का इस्तेमाल कर मशहूर हस्तियों की नकल करने, उत्पादों को बेचने वालों पर कसेगा नकेल

Fri Nov 14 , 2025
बीजिंग, 14 नवंबर (वार्ता) चीन सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग कर सार्वजनिक हस्तियों की नकल करने और उनका ऑनलाइन व्यापार में इस्तेमाल करने पर नियंत्रण करने की घोषणा की है। चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने हाल ही में […]

You May Like