दिव्यागों पर बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : जौहरी

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, राष्ट्रीय सशक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने रायपुर पुलिस द्वारा विकलांग भाई बहिनों पर बर्बरता किये जाने की निन्दा की है। उन्होंने कहा कि विगत रोज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकलांगजनों द्वारा अपने अधिकारों की जायज मांगों को लेकर विधान सभा का शांतिपूर्ण रेली निकालकर घेराव किया जा रहा था। विकलांग असहाय जो चलने फिरने से भी लाचार हैं, रायपुर पुलिस द्वारा विकलांग भाई बहिनों के साथ अपनी अमानवीयता का परिचय देते हुए जिस तरह से घसीट घसीट कर पुलिस की गाड़ी में भर कर लें जाया गया, उसकी मिशाल कम ही मिलती है। जौहरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिन पुलिस कर्मियों ने जिन पुलिस अधिकारियों के इशारे पर विकलांग जनों पर अत्याचार करने दुस्साहस किया है उन सभी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। मानव अधिकार आयोग से भी इस प्रकरण को स्वत: संज्ञान में लिए जाकर छत्तीसगढ़ सरकार को दोषियों पर कार्रवाई किये जाने को लेकर पत्र लिखा गया है।

Next Post

सब्जियों के बीच छिपाकर ले जायी जा रही अवैध शराब जप्त

Fri Jul 18 , 2025
भिंड। पुलिस कप्तान असित यादव के निर्देशन में नशा मुक्त अभियान के तहत भिंड पुलिस ने कार्यवाही कर सब्जियों के बीच छिपाकर ले जायी जा रही 8 पेटी अवैध शराब जप्त की। सवारी ऑटो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही थी उक्त शराब।मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी। […]

You May Like