कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, जांच जारी

मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक मादा बाघ मृत पाई गई। बाघिन की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है और उसका शव सुलकुम नदी, बेलवाले कक्ष क्रमांक 119 बीट मुंडीदादर वन परिक्षेत्र, कान्हा के अंतर्गत मिला।प्रारंभिक निरीक्षण में मृत बाघिन दो पत्थरों के बीच फंसी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार घटना स्थल को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। डॉग स्क्वाड की मदद से घटना स्थल और उसके आस-पास गहन छानबीन की गई।

बाघिन का पोस्टमार्टम डॉ. संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी चिकित्सक, कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला और डॉ. आशीष वैद्य पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सालय, बैहर द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम के साथ शव के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भी लिए गए हैं।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत शवदाह की कार्यवाही उपसंचालक (कोर) पुनीत गोयल, सहायक संचालक बंजर अजय ठाकुर, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल, पशु चिकित्सक डॉ. आशीष वैद्य, तहसीलदार बिछिया शंकर मेरावी, सरपंच खटिया श्रीमती श्यामवती उइके और एनटीसीए के प्रतिनिधि डीकेश चौधरी कॉर्बेट फाउंडेशन की उपस्थिति में की गई। इस पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई है। एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुसार, इस घटना के संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

भगवान श्रीराम और अंबेडकर की फाइट का एडिटेड वीडियो वायरल

Wed May 28 , 2025
ग्वालियर: डबरा में भगवान श्रीराम और अंबेडकर की फाइट का एडिटेड वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया है। वीडियो डालने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग करते हुए 2 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। Facebook Share on […]

You May Like