संडे या मंडे, कब पेश होगा बजट?

निर्मला सीतारमण नौ लगातार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनकर इतिहास रचेंगी। इससे वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले वित्त मंत्रियों में अपनी जगह और मजबूत करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी रविवार को साल 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब बजट रविवार को पेश किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने संसद के बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इससे बजट सत्र की शुरुआत होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों के हवाले से न्‍यूज18 ने यह जानकारी दी है।

Next Post

अमेरिका ने सोमालिया की संघीय सरकार को दी जाने वाली सभी सहायता निलंबित की- विदेश विभाग

Thu Jan 8 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन