रमपुरवा में भूसा लोड पिकअप पलटी, हादसा टला

सिंगरौली: गोरबी क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूसा लोड एक बोलोरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना रामपाल पटेल के घर के पास हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से पिकअप सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला।
हादसे की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चालक के नशे में होने की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

कम लागत, ज्यादा मुनाफा: औषधीय फसल चियासीड का रकबा हुआ दोगुना

Sun Jan 11 , 2026
ब्यावरा: राजगढ़ जिले में औषद्यीय फसल चियासीड का रकबा एकाएक बढक़र गत वर्ष की तुलना में दोगुना जा पहुंचा है. कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली इस औषद्यीय फसल के प्रति जिले में रुझान बढ़ा है.जानकारी के अनुसार औषद्यीय फसल चियासीड का रकबा जिले में गत वर्ष करीब 100 […]

You May Like