भोपाल। कथित बच्चा चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मामला शाहीन अपार्टमेंट के पास का बताया जा रहा है, जहां कुछ रहवासियों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे बच्चा चोरी के शक में पकड़कर पूछताछ की और इसी दौरान उसकी पिटाई कर दी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर युवक को तलैया थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
हालांकि, अभी तक युवक के बच्चा चोरी में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
