कमला पार्क से निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

भोपाल: आज सुबह कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और उत्सव के वातावरण के बीच सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर लोगों ने रथ का स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाँ, बच्चों की प्रस्तुतियाँ और भक्ति संगीत ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का सौभाग्य पाया।

Next Post

मप्र में मानसून सक्रिय, अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी बारिश

Fri Jun 27 , 2025
भोपाल: मौसम विभाग के अनुसार, जून माह में अब तक राज्य में सामान्य बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण अगले 48 घंटों में तेज […]

You May Like