मप्र में मानसून सक्रिय, अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी बारिश

भोपाल: मौसम विभाग के अनुसार, जून माह में अब तक राज्य में सामान्य बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण अगले 48 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। इससे जुलाई तक के बारिश के कोटे के पूरा होने की उम्मीद है। पिछले दस वर्षों में चार बार जून में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है, जिसमें 2020 में सर्वाधिक 405.3 मिमी वर्षा हुई थी।

बीते 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। अलीराजपुर में सर्वाधिक 211 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कटनी, सीधी, मंडला, और विजय राघौगढ़ सहित कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।आज 27 जून को पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, और सिंगरौली में भारी बारिश की संभावना है, वहीं 28 जून को रायसेन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, और नर्मदा पुरम सहित अन्य जिलों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Next Post

बमोरी में हैजा का कहर, दो की मौत, कई मरीज अस्पताल में भर्ती

Fri Jun 27 , 2025
गुना:जिले के बमोरी क्षेत्र की मुहाल कॉलोनी में गत शाम अचानक बीमारी का ऐसा प्रकोप फैला कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक के बाद एक ग्रामीण बीमार पड़ते चले गए। देखते ही देखते यह संख्या दो दर्जन से ऊपर पहुंच गई, जिनमें महिलाएं और […]

You May Like