
भिंड। पुलिस कप्तान असित यादव के निर्देशन में नशा मुक्त अभियान के तहत भिंड पुलिस ने कार्यवाही कर सब्जियों के बीच छिपाकर ले जायी जा रही 8 पेटी अवैध शराब जप्त की। सवारी ऑटो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही थी उक्त शराब।मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी। बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया व उनकी टीम ने यह कार्यवाही की।
