
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 6 चोरी की घटनाओं का खुलाशा किया. उसके पास से करीब 20 लाख का मसरुका जब्त किया गया है.
एसीपी जोन 2 मनीष भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेन्द्र उर्फ बन्टू (46) निवासी झझर हरियाणा के रूप में की गई है. शहर में आरोपी दिन में सुने मकानों लगे हुए तालों की रैकी कर रात को घटना को अंजाम देता था. आरोपी मोबाईल फोन में गूगल मेप पर एरिया को चिंहित करने के बाद नकबजनी करता था. उन्होंने बताया कि आरोपी झझर हरियाणा का रहने वाला है जो अलग-अलग राज्यो हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में नकबजनी की वारदातें कर चुका है. आरोपी आदतन चोर है, जो बचपन से चोरी कर रहा था और उसके खिलाफ दर्जनों प्रकरण दर्ज है.
अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपी पांचवी कक्षा पास है. क्षेत्र में मीनाल रेसीडेन्सी में बीते मई महीने में चोरी नकबजनी की 6 वारदात हुई थी, जिस में आरोपी की तलाश पतारशी करने के लिये एक टीम बनाई गई थी. पुलिस की तहकीकात में अंतरराज्यीय नकबजन विजेन्द्र उर्फ बन्टू को इन्दौर से पकडकर पुछताछ की गई. आरोपी ने सभी नकबजनी की घटनाओं को करने की बात स्वीकार की.
