कलेक्टर श्रोतिय ने अस्पताल का किया निरीक्षण

टीकमगढ़:कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित ओपीडी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और एक सप्ताह में अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं ने भोजन और सुविधाओं में कमी की शिकायत की।

कलेक्टर श्रोतिय ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को हिदायत दी कि अगले बुधवार तक ओपीडी के सभी काम पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन को ओपीडी और प्राइवेट रूम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

पिछले महीने भी कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर 15 दिन में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका था।इसके बाद कलेक्टर ने रसोई और डिलीवरी वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई का स्टॉक और मीनू रजिस्टर मांगा, लेकिन ठेकेदार रजिस्टर लेकर मौके से नदारद हो गया।

Next Post

अमेरिका के साथ परमाणु पनडुब्बी के निर्माण के लिए द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा दक्षिण कोरिया

Wed Dec 17 , 2025
सोल, 17 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ परमाणु पनडुब्बी के निर्माण को संभव बनाने के लिए एक अलग द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा है। योनहाप न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लैक के हवाले से यह जानकारी दी।एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like