कोलार में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुरानी रंजिश में आधा दर्जन बदमाशों ने बनाया बंधक

भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक युवक के साथ आधा दर्जन आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट कर दी. शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय घायल युवक दिनेश अहिरवार एक कपडे की दुकान में काम करता है. 4 मार्च को दोपहर में जब वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल जा रहा था. तभी आरोपी निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने उसे रोक. आरोपियों ने दिनेश का अपहरण कर उसे कार में जबरन बैठाकर अपने साथ सूनसान इलाके में लेकर गए. पीड़ित का आरोप है कि उसके एक पहचान के युवक से आरोपियों की पुरानी रंजिश है. आरोपियों ने पीड़ित को पहचान के युवक के साथ नहीं घूमने को लेकर दिनेश को धमकाया भी था, जिस पर दिनेश ने ध्यान नहीं दिया. इस बात का बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने दिनेश के साथ साथ बुरी तरह से मारपीट की.

पीड़ित के परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने दिनेश को बेहोशी की हालत में इलाके में संचालित एक अस्पताल में भर्ती भी कराया और दिनेश के परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पीड़ित के बयान के आधार पर कोलार पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. मौके से फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

मामूली विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे के भीतर चारों आरोपी गिरफ्तार

Fri Mar 6 , 2026
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने युवक अरविंद उर्फ छोटू के हत्यारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस के मुताबिक 4 मार्च को शाम लगभग 7:30 बजे बेस्ट प्राइज के पास, 80 फीट रोड पर कार से कट मारने के मामूली […]

You May Like