भीषण गर्मी में जौहरी ने जिला दिव्यांग केंद्र पर वितरित की शीतल जल की बोतलें

ग्वालियर। भीषण गर्मी को देखते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने कार्यकर्ताओं के साथ निस्वार्थ सेवा भाव के चलते ग्वालियर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर आयोजित मेडीकल बोर्ड में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने आए दिव्यांगजनों एवं अटेंडरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने शीतल जल की बोतलें वितरित की। मेडीकल बोर्ड में उपस्थित सभी दिव्यांग जनों, उनके साथ आये परिजनों ओर पुनर्वास केंद्र के अधिकारी कर्मचारी एवं डाक्टरों ने जौहरी के इस निस्वार्थ सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया। जौहरी के साथ दिनेश मोरे, अरविंद रजक, अजीत प्रजापति आदि ने शीतल जल वितरण किया।

Next Post

Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Wed Jun 24 , 2026
बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के कारण सांप अक्सर अपने बिल से बाहर आने लगते हैं। बिल से बाहर आते ही छिपने का ठिकाना खोजते हैं। आप भी मॉनसून के मौसम में रहे सावधान बरसात शुरू होते ही जहरीले जीव-जंतु खासकर सांप बिल से बाहर आने लगते हैं। […]

You May Like