रोझौही में न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में कांग्रेस ने डाला डेरा

रीवा,  मनगवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में दो दिवसीय ‘डेरा डालो-घेरा डालो’ आंदोलन शुरू हो गया है.

24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों की जमीन, ग्रामीणों की आजीविका, जल संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े सवाल उठाते हुए सरकार एवं प्रशासन से परियोजना के संभावित प्रभावों पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है. आंदोलन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ग्राम रोझौही पहुंचे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के मन में व्याप्त आशंकाओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है. विकास के नाम पर किसी भी परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले स्थानीय लोगों के हितों, पर्यावरणीय सुरक्षा और संभावित स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. इस दौरान संगठन महासचिव रवि तिवारी, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी, शीला त्यागी, विद्यावती पटेल, बबिता साकेत सहित विभिन्न ब्लाक के अध्यक्ष मौजूद रहे.

रोझौही में मिट्टी परीक्षण कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

जिले के औद्योगिक विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिरमौर तहसील के अंतर्गत ग्राम रोझौही स्थित भूमि का चयन औद्योगिक प्रयोजन के लिए किया गया है. इस संबंध में एमपीआईडीसी रीवा के कार्यकारी संचालक यूके तिवारी ने बताया कि यह शासकीय भूमि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के आधिपत्य में है. प्रतिष्ठित कंपनी टावर पावर द्वारा मिट्टी परीक्षण का कार्य किया जा रहा है. परीक्षण कार्य के दौरान यह पाया गया है कि कुछ स्थानीय निवासी, जिन्होंने इस भूमि पर अतिक्रमण किया है या अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं, तथा कुछ अन्य लोग इस कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. परीक्षण कार्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया गया, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे कोई भी हो.

Next Post

अहमदाबाद से धराया आनलाइन ठगी का आरोपी

Sat Oct 24 , 2026
शाजापुर,  जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अहमदाबाद से आरोपी संजय फालके को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीडि़त के 1 लाख 51 हजार रुपए बरामद किए हैं. आरोपी पर गरीब मजदूरों के नाम से सिम लेकर लोगों को फोन पर लालच देने और डराकर […]

You May Like