विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्वालियर में ‘ग्रीन ग्वालियर’ अभियान की शुरुआत

ग्वालियर: विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर आज सुबह शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत हुई। ‘ग्रीन ग्वालियर’ के उद्देश्य से शुरू यह नवाचार अभियान शहर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फूलबाग में चिड़ियाघर के सामने आयोजित कार्यक्रम में न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता किया गया, बल्कि शहरवासियों को एकजुट होकर सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर में हरियाली बढ़ाना, लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के तहत शहर के पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों को एक मंच पर लाकर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। सभी नागरिकों ने ग्वालियर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने का संकल्प लिया।

Next Post

भड़रिया नवमी को जनेऊ संस्कार कराने का लिया संकल्प

Wed Apr 22 , 2026
ग्वालियर: आदि शंकराचार्य जयंती पर संकल्प लिया गया कि 23 जुलाई, भडरिया नवमी (शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती) के अवसर पर बालकों का जनेऊ संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे सनातनी संस्कृति धर्म की रक्षा हो सके। इसको लेकर 30 अप्रैल को सायं 6 बजे प्रधान कार्यालय पर जनेऊ संस्कार […]

You May Like