ग्वालियर: आदि शंकराचार्य जयंती पर संकल्प लिया गया कि 23 जुलाई, भडरिया नवमी (शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती) के अवसर पर बालकों का जनेऊ संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे सनातनी संस्कृति धर्म की रक्षा हो सके। इसको लेकर 30 अप्रैल को सायं 6 बजे प्रधान कार्यालय पर जनेऊ संस्कार के निशुल्क रजिस्ट्रेशन का पंडित गिरिराज गुरुजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से शुभारंभ किया जाएंगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के साथ दायित्व सौंपे जाएंगे।
सकल ब्राह्मण महासमिति की प्रचार मंत्री श्रीमती माया भारद्वाज के निवास पर आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति की पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सरंक्षिका श्रीमती सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित, महिला महामंत्री रचना गौड, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित, मुकेश भारद्वाज सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे। संचालन माया भारद्वाज ने किया।
