ग्वालियर: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे पुलिस प्रशासन और सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने उन्हें आईना दिखाया है, तो कांग्रेस ने बीजेपी के अनुशासन पर करारा प्रहार किया है। लेकिन प्रीतम आज भी अपने बयानों पर कायम है, वो अब सीधे तौर पर अधिकारियों को ललकार रहे है।
लोधी के इस बयान के बाद बीजेपी के ही दिग्गज नेता और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने अपनी ही पार्टी के विधायक को घेरे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब हम पार्टी विद डिफरेंस की बात करते हैं, तो ऐसी बयान बाजी नहीं होनी चाहिए। इन चीजों से पार्टी टॉलेंटस होती है और समाज में गलत संदेश जाता है। मुझे विश्वास है पार्टी संगठन इसका संज्ञान लेगा।
कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
वहीं, इस अंदरूनी कलह को देख कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बीजेपी को अनुशासनहीन पार्टी करार दिया है। सतीश सिकरवार ने कहा कि बीजेपी अब दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी नहीं, बल्कि मोदी-शाह की पार्टी बन गई है, जहाँ माफियाओं का बोलबाला है। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार बनाने के लिए इन्होंने कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ लिया है। जब आप रेत और शराब माफियाओं को पार्टी में लाएंगे, तो अनुशासन यही होगा। अब यहाँ दीनदयाल के संस्कार नहीं चलते।
