
जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने भी पार्टी की मांग को लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा बताया।
कार्यक्रम में चंद्रमणि वर्मा, जगदीश माली, माया हुरमडे, मीरा राज, पंचम झा, बलराज सिंह, धर्मदास आचार्य, सोनू भट्टाचार्य, चंद्रभान विश्वकर्मा, वसीम खान, नवल सोनकर, विनोद कैथल, महेश शर्मा, अमरेश पटेल, संजय पटेल, रत्नेश करसा, राजेश कुचबंदिया, मनोज सैनी, राजेश अहिरवार, मदन शर्मा, गेंदालाल चौधरी एवं युवा अध्यक्ष मयंक राज सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मोहम्मद रईस, शकील अहमद, अब्दुल सलाम, कमरु जमा खान पप्पू और पाल स्टीपन सहित नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
