रामपुर बघेलान में नायब तहसीलदार 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीवा: लोकायुक्त संगठन इकाई रीवा की टीम ने सतना जिले के तहसील कार्यालय रामपुर बघेलान में गुरुवार को दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। मौहारी-कटरा सर्किल में पदस्थ नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम द्वारा ट्रैप की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार पर एक प्रकरण के निपटारे के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। तय राशि लेते ही टीम ने मौके पर आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया।लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस कार्रवाई के साथ ही रीवा लोकायुक्त द्वारा बीते दो दिनों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

Thu Dec 18 , 2025
इंदौर: एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही लगातार परेशानियों और बढ़ते यात्री दबाव को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सांसद लालवानी ने […]

You May Like