IPL में गरमाया माहौल: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने की वीडियो वायरल

हैदराबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मैच में SRH की 55 रनों से शानदार जीत के बाद, विराट कोहली को विपक्षी ओपनर ट्रेविस हेड के साथ पारंपरिक ‘हैंडशेक’ रस्म को नजरअंदाज करते देखा गया। हालांकि, कोहली ने टीम के अन्य खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन हेड से उनकी दूरी ने प्रशंसकों के बीच कई तरह की अटकलें तेज कर दी हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह विवाद मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। पहली पारी में ट्रेविस हेड के विकेट गिरने पर कोहली का आक्रामक जश्न और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच तीखी जुबानी जंग देखी गई। कोहली द्वारा हेड को गेंदबाजी की चुनौती देने के बाद, जब कोहली आउट हुए तो हेड ने कथित तौर पर तंज कसते हुए उन पर टिप्पणी की। बाद में खुद हेड गेंदबाजी करने आए और महत्वपूर्ण विकेट भी झटका, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया।

मैच के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई। रजत पाटीदार के संघर्षपूर्ण अर्धशतक के बावजूद बेंगलुरु की टीम हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं पाई। इस रोमांचक मुकाबले ने खेल के परिणाम के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच के व्यक्तिगत टकराव के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Next Post

IPL 2026: हार के बाद भी RCB की मौज, टॉप पर रहने के कारण फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को मिलेंगे दो बड़े मौके

Sat May 23 , 2026
बेंगलुरु | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 रनों की हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अच्छी खबर है। टीम अंक तालिका में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है, जिसका फायदा उन्हें प्लेऑफ में मिलेगा। शीर्ष दो में रहने […]

You May Like