अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेताओं ने की सफाई

शहर में 340 केंद्रों पर चलाया स्वच्छता का अभियान

इंदौर:अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपा ने प्रतिमा स्थल पर सफाई की. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने पंच नदियों के जल से प्रतिमा का अभिषेक किया. सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट प्रदान किए गए. शाम को प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव किया.कल डॉ अंबेडकर की जन्म जयंती है. अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व भाजपा ने शहर में सफाई अभियान चलाया. इस दौरान भाजपा के नेताओं ने गीता भवन चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर सफाई की

गीता भवन स्थित प्रतिमा पर सफाई अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने पर धन्यवाद के नारे लगाए. शहर में बाबा साहब की प्रतिमाओं के साथ-साथ 340 शक्ति केंद्रों पर भी आज सफाई अभियान चलाया गया. सफाई अभियान के दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, सूरज केरो, आलोक दुबे, दीपक जैन टीनू, घनश्याम शेर, अनिल गौहर, मुकेश राजावत, हरप्रीत बक्शी, राजेश शिरोडकर, भरत पारीक, अमर पेंढारकर, गंगाराम यादव, दिनेश वर्मा,नीतेश नरवले सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विचारों को सार्थक किया
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अंबेडकर के विचारों को सार्थक किया है. बाबा साहब के सामाजिक समरसता संदेश को आगे बढ़ाया है. बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न जन कल्याण कार्य किए जा रहे हैं. मिश्रा ने कहा, प्रधानमंत्री ने बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि दी और उनकी जन्म जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया.

Next Post

राहुल बोस ने देहरादून में ‘कैंसर जागरूकता रन’ को दिखाई हरी झंडी

Mon Apr 14 , 2025
देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित कासीगा स्कूल और इंडो-कैनेडियन कैंसर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को आयोजित ‘कैंसर जागरूकता रन’ को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता राहुल बोस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहुल ने अपने संबोधन में कहा,“यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि भावी […]

You May Like