धारदार तलवार लहराने वाला स्थाई वारंटी गिरफ्तार

भोपाल: अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने इस्लामी गेट ग्राउंड के पास तलवार लहराने वाले बदमाश रईस उर्फ गोलू अंसारी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त की, जिस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही न्यायालयीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित था, जिसमें वह पिछले छह माह से फरार था। आरोपी को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

पाटनीपुरा से मालवा मिल तक पुल निर्माण से आवागमन होगा सुगम

Thu May 22 , 2025
इंदौर:इंदौर नगर निगम द्वारा पाटनीपुरा से मालवा मिल चौराहा के मध्य एक नए पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। सुबह 10 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम सभापति मुन्ना […]

You May Like