भीषण गर्मी से राहत: पानसेमल में 10 स्थानों पर पेयजल टैंकर वितरण

पानसेमल। भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद के 10 स्थानों के लिए पेयजल टैंकरों का वितरण किया गया। जलगोन रोड स्थित श्री जिनिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है और इससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने टैंकरों के रखरखाव की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बताते हुए समय-समय पर उनकी देखरेख पर जोर दिया। सांसद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जहां भी जल समस्या होगी, वहां प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक श्याम बर्डे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जय भीम दलित शक्ति संगठन ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की, ताकि समाज में समानता और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Next Post

इंदौर अग्नि दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : सीएम डॉ. यादव

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को इंदौर में जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभागृह पहुँचकर इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित बृजेश्वरी एनेक्स में गत दिवस हुए अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए बाबा महांकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति […]

You May Like