भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार किस तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भावी योजनाओं पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री यादव की इस मुलाकात को प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।
