मेट्रो के चलने की तैयारी पर पार्किंग बन सकती है रोड़ा

भोपाल। राजधानी में जल्द ही मेट्रो ट्रेन से सफर करने की औपचारिक घोषणा भले ही कर दी गई हो लेकिन, शहर भर में बने मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग स्थल फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. स्टेशनों के पास वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को मेट्रो में सफर करना आसान नहीं होगा. इसके साथ ही कई क्षेत्रों में मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य भी अभी जारी है. मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा को लेकर अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया कराने के पूरे इंतजामात किए जा रहे हैं.

जानकारी सामने आई है कि मेट्रो प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को भोपाल में मेट्रो संचालन को लेकर एनवीसी भेज दिया है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी अप्रूव्ल लेटर नहीं भेजा गया है. बताया जा रहा है कि संभवतः 13 दिसबंर को मेट्रो कमर्शियल रन की तारीख लगभग तय कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में मेट्रो का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी कर सकते हैं. हालांकि पीएमओ को अभी तक इसके लिए कोई भी पत्र प्रदेश सरकार की तरफ से भेजा नहीं गया है, इसकी तैयारी की जा रही है.

सूत्र बता रहे हैं कि भोपाल में मेट्रो संचालन के लिए दी जा रही डेडलाइन को लेकर अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है.शहर में जिन मेट्रो स्टेशनों से कार्मिशयल रन की तैयारी की गई है. वहां लिफ्ट, एस्केलेटर सहित उपकरणों को लगा दिया गया है, जिनकी जांच भी लगातार की जा रही है. मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सभी तरह की सुविधा मिल सके. इसके लिए लगातार मेट्रो प्रबंधन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के दिशा निर्देश को लेकर अधिकारी जल्द से जल्द से संचालित कामों को पूरा करने के लिए खुद भी जमीनी स्तर पर जुटे हैं. नव नियुक्त सीएमआरएस सेनगुप्ता भी प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर काम की गति को बढाने के निर्देश दिए हैं. कर्मचारी दी गई डेडलाइन के अनुसार अपने कार्यों को लेकर गंभीर भी है. दिसंबर महीने में मेट्रो का संचालन शुरू होने से भी पार्किंग स्थल की सुविधा नहीं मिल पाने से सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Next Post

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 वाहन जब्त

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के पास से एक दर्जन से ज्‍यादा दो पहिया वाहन बरामद किए है. डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि फरियादी रितिक जैन (22) निवासी गोविंदपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने […]

You May Like