
जबलपुर। महाराणा प्रताप वार्ड में भूकंप कॉलोनी में टूटा, जमीन पर आधा लटका हुआ विद्युत पोल पर आखिकार जिम्मेदारों की नजर पड़ी और उन्होनें नवभारत की खबर प्रकाशन के बाद तत्काल लटका हुआ विद्युत पोल हटाकर नया विद्युत पोल लगा दिया। अब कुछ दिन बाद पोल में नया विद्युत कनेक्शन होगा जिससे लाइट चालू हो जाएगी। गौरतलब है कि विगत 10 जून को नवभारत ने जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ा रहा आधा लटका हुआ विद्युत पोल खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद जिम्मेदार नींद से जागे और उन्होनें तत्काल लटका हुआ पोल हटाकर नया लगवाया।
क्षेत्रीय रहवासी शुभम साहू, बलराज सिंह, पंडित भैरव बड़गैयां, वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य ने नवभारत के प्रति आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ माह से भूकंप कॉलोनी में टूटा हुआ आधा लटका विद्युत पोल लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ था। क्षेत्रीय लोगों की माने तो ये कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता था और फिर एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। इसलिए इस टूटे विद्युत पोल को हटाना बेहद जरूरी हो गया था।
