
जबलपुर। भारतीय किसान संगठन के सभी सदस्यों ने नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनका माँ नर्मदा की पावनधरा पर एवं जाबालि ऋषि की तपो भूमि जबलपुर में स्वागत किया। साथ ही संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा। इस अवसर पर भारतीय किसान संगठन जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किशन पटेल, जिला संगठन मंत्री सोनू पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन पटेल, बेलखाडू ब्लॉक संगठन मंत्री सोनू, ब्रजेश पटेल, सौरभ एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।
