पाकिस्तान में बाढ़ का कहर: मरने वालों की संख्या 307 हुई, हालात बेकाबू

भारी बारिश और बादल फटने से बिगड़े हालात, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित।

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (वार्ता): पाकिस्तान में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा तबाही बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हुई है, जहां सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं और बुनियादी ढांचा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है और सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

Next Post

पुलिया निर्माण: गड्ढे में उतरी तीन बहनें, दो की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर:सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम चिमली में दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तीन सगी बहनें खेलते-खेलते उतर गईं. इनमें से दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरी को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर बचा लिया. घटना के […]

You May Like