दबोह में डंपर से युवक की मौत पर आगजनी व मारपीट में 14 लोगों पर एफआईआर

भिंड: दबोह नगर में कल डम्पर से बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई थी,युवक की मौत के बाद भीड़ ने एकत्रित होकर डम्पर के चालक को डायल 112 में से खींचकर मारपीट की थी व डम्पर में आग लगा दी थी जिस पर पुलिस दबोह द्वारा 14 ज्ञात तथा 5 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

जिनमे भूरे चौधरी, मोहित झा निबासी अमाहा थाना दबोह, शिवम बरेठा, रवि बरेठा, जगत सिंह, उदयवीर बरेठा, मंगल सिंह, अर्जुन सिंह कौरव, मोनू रजक, वीरू रजक, गिल्ले रजक, गुलाब रजक निबासी गण सलैया केलिया जिला जालौन व मनोज यादव निबासी सिंगोसा थाना दबोह के अलावा पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, उक्त सभी लोगो पर धारा 190, 191(2), 191(3), 326(f), 324(5), 115(2), 351(3), 296(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

नकली खाद-बीज बेचते मिलें तो करें सख्त कार्रवाई

Tue Jun 9 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए खाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा नकली अथवा अमानक खाद-बीज […]

You May Like