64 लाख के प्लॉट का झांसा देकर साढ़े आठ लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:लसुडिया थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. स्कीम-78 में 64 लाख रुपए कीमत का प्लॉट सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा देकर फरियादिया से ऑनलाइन और नकद रूप में 8 लाख 46 हजार रुपए ऐंठने वाले शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि फरियादिया वर्षा पति रोहित नायर, निवासी बीआरजी सांग्रीला कॉलोनी, लसुडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक नगर, एयरपोर्ट रोड निवासी गोल्डी राठौर ने वर्ष 2022 में स्कीम-78 में 2380 वर्गफीट का प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाया.

आरोपी ने प्लॉट दिखाकर सौदा कराने की बात कही और इस दौरान फरियादिया से अलग-अलग समय पर ऑनलाइन व नकद माध्यम से 8 लाख 46 हजार रुपए ले लिए थे. रकम लेने के बाद न तो प्लॉट का सौदा कराया और न ही पैसे वापस किए. काफी समय तक टालमटोल करने के बाद आरोपी फरार हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गोल्डी पिता सत्यनारायण राठौर, निवासी शिक्षक नगर, एयरपोर्ट रोड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से अन्य संभावित पीड़ितों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल को दी 3 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात; पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Fri Jan 23 , 2026
तिरुवनंतपुरम | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने केरल दौरे के दौरान आज राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई ‘अमृत भारत’ ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में नागरकोइल–मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम–तांबरम और तिरुवनंतपुरम–चार्लापल्ली रूट शामिल हैं। इसके साथ ही त्रिशूर […]

You May Like