राधाकृष्णन कल मुंबई, लोनावाला और पुणे का दौरा करेंगे

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर (वार्ता) उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुंबई, लोनावला और पुणे का दौरा करेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि उप राष्ट्रपति सुबह मुंबई पहुंचेंगे जहां वह लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे। दोपहर को वह लोनावला जाएंगे और कैवल्यधाम के गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ़ योग एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति शाम को पुणे के नेहरू स्टेडियम स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में पुणे फेस्टिवल के 38वें संस्करण में शामिल होंगे।

.....

Next Post

आलीराजपुर में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की बैठक, छात्र-युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

Thu Sep 17 , 2026
आलीराजपुर। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा साथी […]

You May Like