मनीष पॉल ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सलमान खान आज अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं और मनोरंजन जगत से मिल रही बधाइयाँ उनके प्रति साथियों के गहरे सम्मान और स्नेह को दर्शा रही हैं। इन्हीं में से एक खास और भावुक संदेश अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल का रहा, जिसने सिर्फ जश्न ही नहीं बल्कि आभार और अपनापन भी व्यक्त किया। मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के लिए एक गर्मजोशी भरा नोट साझा करते हुए लिखा,“हैप्पी बर्थडे, सलमान खान भाईजान !!! आपने हमें जो प्यार और अपनापन दिया है, उसके लिए दिल से धन्यवाद!!! लव यू भाई”

सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुके इस पोस्ट ने जहां मनीष पॉल के साथ सलमान खान के फैंस के दिलों को छू गया, वहीं इस पोस्ट के ज़रिए दोनों के बीच के निजी और सम्मानपूर्ण रिश्ते की झलक भी उनके फैंस को मिल गई। फिलहाल अपनी सकारात्मक ऊर्जा और सादगी के लिए जाने जाने वाले मनीष पॉल अक्सर इंडस्ट्री में रिश्तों की अहमियत पर बात करते रहे हैं। सलमान खान के लिए उनकी यह जन्मदिन की शुभकामना भी इसी सोच को दर्शाती है, जिसमें सलमान की दरियादिली और लोगों को अपनापन देने की खासियत साफ नजर आती है।

Next Post

विंध्य व्यापार मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Sat Dec 27 , 2025
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सतना में विंध्य व्यापार मेले के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेले का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों एवं स्व-सहायता समूहों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि […]

You May Like