अमित शाह आज रात्रि आएंगे ग्वालियर, सीएम समेत दिग्गजों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 24 दिसंबर की रात्रि ग्वालियर पहुंचेंगे। वे यहां अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में भी शामिल होंगे। अमित शाह ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके 24 दिसंबर की रात करीब 8:50 बजे ग्वालियर पहुंचने की संभावना है।

रात्रि में ही शाह ताज ऊषाकिरण होटल में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे.ग्वालियर के व्यापार मेला मैदान में आयोजित होने वाली एमपी ग्रोथ समिट की तैयारियां पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा संगठन भी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है। अनुमान है कि मेला में हो रही एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम में 50 से 60 हजार लोगों की भीड़ जुट सकती है।

अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट के दौरान निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन, लेटर ऑफ इंटेंट सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। यह समिट विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के विजन को प्रदर्शित करेगा। समिट की थीम ‘निवेश से रोजगार अटल संकल्प, उज्ज्वल एमपी’ रखी गई है। इस अवसर पर राज्य सरकार पिछले दो वर्षों के औद्योगिक विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी।

Next Post

अभावों के बीच लग रही प्राथमिक शाला पीने के पानी तक की नहीं व्यवस्था

Wed Dec 24 , 2025
ब्यावरा: दशकों तक नगर के गांधी चौक में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-1 वर्तमान में मैन मार्केट स्थित एन. एच. कार्यालय के परिसर में संचालित किया जा रहा है, परन्तु यहां प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के बीच स्कूल संचालित करना पड़ रहा है. पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं […]

You May Like