ब्यावरा: दशकों तक नगर के गांधी चौक में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-1 वर्तमान में मैन मार्केट स्थित एन. एच. कार्यालय के परिसर में संचालित किया जा रहा है, परन्तु यहां प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के बीच स्कूल संचालित करना पड़ रहा है. पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है.आधा दर्जन बार स्कूल में चोरी की घटना हो चुकी है. हालात यह है कि इन हालातों के चलते अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने में भी सोचना पड़ रहा है.
उल्लेखनीय है कि शासकीय क्रमांक-1 स्कूल गांधी चौक के यहां दशकों से संचालित हो रहा था. स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर होने पर स्कूल को समीप एनएच कार्यालय परिसर में शिफ्ट कर पुराना बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि यहां पर अतिरिक्त कक्ष भी बने हुए है.बिल्डिंग ढहाने के बाद नहीं ली सुध मैन मार्केट में स्थित शासकीय प्रावि क्रमांक-1 स्कूल की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त तो कर दिया गया किंतु यहां नवीन भवन निर्माण हेतु कोई ठोस प्रक्रिया आज तक शुरु नहीं हो सकी.
इस खण्डहरनुमा जगह पर दुकानें संचालित हो रही है, साथ ही शाम होते ही असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों का जमावड़ा होने लगता है.एनएच कार्यालय में असुरक्षा का भाव पुराना भवन ध्वस्त कर दिए जाने के बाद शासकीय प्रावि क्रमांक-1 को एनएच कार्यालय परिसर में लगाया जा रहा है किंतु यह अव्यवस्थाओं के साथ ही यह स्थान असुरक्षित भी है, स्कूल परिसर में चार-पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है. यहां लगे पंखे तक चोर ले गये.
पानी की नहीं व्यवस्था
स्कूल परिसर में पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चे एवं स्टॉफ सदस्य अपने साथ बॉटल लेकर आते है. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके द्वारा मोल खरीदकर पानी बुलवाया जाता है. बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे अभिभावक एक समय प्रावि क्रमांक-1 में बच्चों की संख्या 100 से भी अधिक थी किंतु स्कूल की जगह बदलने तथा वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं, असुरक्षा के चलते धीरे-धीरे बच्चों की संख्या कम होने लगी. वर्तमान में कक्षा 1 से 5 तक 34 बच्चे है. उसमें भी कई बच्चें स्कूल नहीं आते. यहां पर तीन शिक्षक पदस्थ है.
अतिरिक्त कक्ष में लग सकती है कक्षाएं पूर्व में जहां प्रावि क्रमांक 1 संचालित हो रहा था वहां पुरानी बिल्डिंग को तो ध्वस्त कर दिया गया किंतु यहीं पर मौजूद अतिरिक्त कक्ष है जिसमें स्कूल का संचालन बेहतर तरीके से हो सकता है. स्कूल प्रबंधन का भी कहना है कि अतिरिक्त कक्ष में कक्षाएं संचालित होने से काफी सुविधा होगी. यहां पर पानी व अन्य सुविधाएं भी है.
अतिरिक्त कक्ष में स्कूल लगाने दिया पत्र
वर्तमान जगह पर स्कूल संचालित है वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं यह जगह असुरक्षित होकर आये दिन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर विभाग द्वारा एसडीएम को पत्र लिखकर स्कूल को गांधी चौक के यहां पुराने भवन परिसर स्थित अतिरिक्त कक्ष में ही संचालित किए जाने का आग्रह किया गया है. बीईओ दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि पुराने भवन परिसर के अतिरिक्त कक्ष में स्कूल का संचालन करने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है
