कोल्हुआ गांव में घर में घुसी बेकाबू कार, अधेड़ की मौत

सीधी: कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ में आज सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार में एक बेकाबू कार के घर में घुसने से उसकी चपेट में आए अधेड़ ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार शुरू हो गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना के बाद कार चालक के दुव्र्यवहार से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी तत्काल करने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा आक्रोषित लोगों को समझाइस दी गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह आज भी सुबह करीब 9 बजे कोल्हुआ निवासी राजपति यादव पिता बहादुर यादव उम्र 55 वर्ष अपने मवेशियों को चारा-भूसा दे रहे थे इसी दौरान कुचवाही से सारो की ओर तेज रफ्तार में जा रही कार क्रमांक एमपी 53 सीए 9939 अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई।

टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि राजपति यादव को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के बाद कार चालक लाला पिता कमलेश ङ्क्षसह चौहान निवासी शिवपुरवा संवेदनशीलता दिखाने की बजाय लोगों से उलझते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कार चालक को इस कृत्य का वीडियो भी मौबाइल में बनाया। उधर कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार एवं अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया और मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

अटलजी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा आज करेगी दीपदान

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर आज बुधवार सांय 4.45 बजे दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह जयप्रकाश राजौरिया, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, […]

You May Like