ईरान ने राष्ट्रपति पेजेशकियान के इस्तीफ़े की ख़बरों का खंडन किया

तेहरान, 01 जून (वार्ता) ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है।

एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रविवार को मीडिया की उन ख़बरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि श्री मसूद पेज़ेशकियान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय में संचार मामलों के उप-प्रमुख सैयद मेहदी तबातबाई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति पेज़ेशकियान लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से पीछे नहीं हटेगा।”

यह टिप्पणी तब आई जब लंदन स्थित मीडिया संस्थान ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने दिन में पहले यह रिपोर्ट दी थी कि श्री पेज़ेशकियान ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के कार्यालय में अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है।

रिपोर्ट में एक अधिकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि उस पत्र में ‘इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) की आलोचना की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार आईआरजीसी ने प्रभावी रूप से सरकार के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है और राष्ट्रपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से दरकिनार कर दिया है।

 

 

 

 

Next Post

आंधी-पानी से शहर में छाया अंधेरा: आधे घंटे की बारिश ने खोली बिजली विभाग के प्री मेंटेनेंस की पोल

Mon Jun 1 , 2026
सतना : रविवार को शहर में आई महज आधे घंटे की तेज आंधी और बारिश ने बिजली कंपनी के निर्बाध आपूर्ति और प्री मेंटेनेंस के तमाम दावों की पोल खोल दी। तेज आंधी के कारण शहर के कुछ हिस्से अचानक अधेरें में डूब गए. रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद होने […]

You May Like