खड़गे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली (वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सबकी समृद्धि की मंगल कामना की है।श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा, “समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और आनंद का प्रकाश फैलता रहे, यही मेरी मंगलकामना है।”

श्री गांधी ने कहा “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। शिव शक्ति की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। हर हर महादेव।”
श्रीमती वाड्रा ने महामृत्युंजय मंत्र का पद उदधृत करते हुए कहा, “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥ सभी देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव।”

Next Post

10–20 रु की सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा चालक पर ₹3000 का चालान

Sun Feb 15 , 2026
कटनी: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही के दौरान एक ई-रिक्शा चालक पर ₹3000 का चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। चालक रोजाना 200-400 की सवारी ढोकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। चालानी कार्यवाही के बाद आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही […]

You May Like