10–20 रु की सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा चालक पर ₹3000 का चालान

कटनी: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही के दौरान एक ई-रिक्शा चालक पर ₹3000 का चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। चालक रोजाना 200-400 की सवारी ढोकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। चालानी कार्यवाही के बाद आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा चालक दिनभर धूप और ट्रैफिक के बीच मेहनत कर मुश्किल से 200–400 रुपये प्रतिदिन कमा पाता है। ऐसे में ₹3000 का चालान उसकी आर्थिक स्थिति पर भारी बोझ बन गया है। लोगों का कहना है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन कार्यवाही करते समय परिस्थितियों और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

शहर में यह भी देखा जा रहा है कि बड़े और महंगे वाहनों द्वारा किए गए कई गंभीर उल्लंघनों पर अक्सर सख्त कार्रवाई नहीं होती, जबकि छोटे वाहनों और गरीब चालकों पर कठोरता दिखाई जाती है। इससे आमजन में यह धारणा बन रही है कि कानून का डंडा कमजोर वर्ग पर ही ज्यादा चलता है।मामले को लेकर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि ई-रिक्शा चालकों के लिए अलग लेन और निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात नियमों का पालन सुगमता से हो सके। साथ ही चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

इस संबंध में यातायात विभाग का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई नियमानुसार की जाती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में जागरूकता अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों को नियमों की जानकारी दी जाएगी।घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या नियमों का पालन कराते समय मानवीय दृष्टिकोण नहीं अपनाया जाना चाहिए। शहर को जाम और रेंगने के हालातों में छोड़ देने वाली यातायात पुलिस समुचित पार्किंग व्यवस्था न देने वाले प्रशासन की भी जवाबदेही होनी चाहिए आम लोगों का मानना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए, लेकिन कार्यवाही करते समय सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना जरूरी है। साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों के रवैये को लेकर भी लोगों में नाराजगी व्याप्त है, जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है।

Next Post

परिवार पहले, क्रिकेट बाद में पितृत्व अवकाश पर जाएंगे लॉकी फर्ग्यूसन, सुपर एट से करेंगे वापसी

Sun Feb 15 , 2026
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तताओं के बीच परिवार को प्राथमिकता देते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पितृत्व अवकाश लेने का निर्णय किया है। अपने पहले बच्चे के जन्म के अवसर पर वे स्वदेश लौटेंगे, जिसके चलते वे टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में कनाडा […]

You May Like