इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

इंदौर: एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही लगातार परेशानियों और बढ़ते यात्री दबाव को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सांसद लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को रोजमर्रा में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को एक-एक कर मंत्री के सामने रखा।

सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग एरिया में लगातार भीड़ बनी रहती है। पार्किंग के बाद टर्मिनल में प्रवेश के दौरान विशेष रूप से सुबह के समय लंबी कतारें लग जाती हैं, क्योंकि एक ही समय पर कई फ्लाइट्स का शेड्यूल रहता है। इसके अलावा सुरक्षा जांच के दौरान भी यात्रियों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे असुविधा बढ़ जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि जब एक साथ कई फ्लाइट्स आती हैं, तब एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं रहती। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है, जिन्हें खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि एयरपोर्ट पर रात के समय चल रहे रनवे के कारपेटिंग कार्य के कारण कई बार फ्लाइट संचालन प्रभावित होता है और देरी की स्थिति बनती है।

साथ ही एयरपोर्ट परिसर में सीमित जगह होने के बावजूद अलग-अलग ऑफिस स्पेस विकसित किए जाने से ऑपरेशनल एरिया कम हो रहा है, जबकि यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।सांसद लालवानी ने सुझाव दिया कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इंदौर एयरपोर्ट के डेवलपमेंट प्लान में यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उपलब्ध स्थान का बेहतर और व्यावहारिक उपयोग करते हुए पार्किंग, वेटिंग एरिया, सिक्योरिटी चेक और टर्मिनल एंट्री जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाना चाहिए।
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऑपरेशन डायरेक्टर और प्लानिंग डायरेक्टर स्वयं अगले सप्ताह इंदौर का दौरा करें। वे स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मौके पर सभी व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आश्वासन मिला है कि इस रिपोर्ट के आधार पर इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक समाधान किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में इंदौर से हवाई यात्रा और अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके

Next Post

पीसीएल के आगे, पीछे होंगे बंगलादेश के वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच: बीसीबी

Thu Dec 18 , 2025
ढाका 18 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मार्च में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के आगे और पीछे आगामी सीरीज के मैच खेले जायेंगे। इस सीरीज में दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाने है। पाकिस्तान को मार्च में तीन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।