
रीवा। सिविल लाइन पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करते कबाड़ी मोहल्ला निवासी माया लोनिया को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि महिला झोले में सिरप लेकर बेच रही थी। दबिश में दर्जन भर शीशियां बरामद हुईं। एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है।
थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई के बाद एक शीशी की कीमत 1800 रुपये तक पहुंच गई है, फिर भी बिक्री जारी थी।
