साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु सीधी पुलिस की जागरूकता मुहिम

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना है।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एवं जमोड़ी के नेतृत्व में आयोजित किए गए।

कोतवाली क्षेत्र में साइबर सुरक्षा संवाद-

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनान्चल बस स्टैंड सीधी में यात्रियों एवं आसपास के व्यापारियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे होने वाले वित्तीय नुकसान की जानकारी दी।लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, नकली कस्टमर केयर लिंक, क्यूआर कोड एवं सोशल मीडिया स्कैम्स से बचाव हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Next Post

बाईक सवार युवक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तोड़ा दम

Wed Oct 22 , 2025
सिंगरौली।माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धरी में बाईक सवार एक युवक तेज रफ्तार से चलाते हुये स्वयं फिसल कर गिर पड़ा। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक ग्राम रम्पा का निवासी है। यह घटना आज दिन बुधवार की शाम करीब 5 बजे की है। माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा […]

You May Like