तीन जर्जर मकान जमींदोज

इंदौर: नगर निगम ने जनसुरक्षा के तहत झोन 12 में स्थित तीन अत्यंत जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई की। आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मुराई मोहल्ला और जूनी इंदौर क्षेत्र के मकान शामिल थे। ये भवन वर्षों से खतरनाक स्थिति में थे और नागरिकों की जान को खतरा बना हुआ था।

रिमूवल के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी वैभव देवलासे, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित निगम की टीम मौजूद रही। निगम का उद्देश्य शहरवासियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाना है।

Next Post

आज से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सख्ती से लागू होगा आदेश

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: जिले में आज से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा. कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत दोपहिया वाहन चालक यदि हेलमेट नहीं पहनते हैं तो उन्हें पेट्रोल देने पर संबंधित पंप पर कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने मंगलवार को पहले ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक […]

You May Like