इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया. यातायात पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर तथा श्याम होंडा और दोशी होंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिला राइडर्स शामिल हुईं.रैली में डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी स्वयं शामिल हुए और उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत बना रही है और सभी को इंदौर ट्रैफिक पुलिस के “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” से जुड़ना चाहिए.
रैली पलासिया सेल्फी पॉइंट से शुरू होकर घंटाघर, रीगल, मृगनयनी, राजवाड़ा होते हुए वापस पलासिया सेल्फी पॉइंट पर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन से जुड़े संदेश बैनर और तख्तियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए. इस मौके पर एआरटीओ अर्चना मिश्रा, एआरटीओ राकेश गुप्ता, एसीपी हिंदु सिंह मुवेल, यातायात थाना प्रभारी अरविंद दांगी सहित परिवहन विभाग और होंडा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. आयोजन का उद्देश्य शहर में यातायात को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाना बताया गया.
