
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोने-चांदी में बुधवार सुबह हल्की गिरावट देखी गई। सोना 4,181.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,50,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,27,600 रुपये प्रति किलो के आसपास है। गुडरिटर्न्स के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,038 रुपये प्रति ग्राम, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 15,023 रुपये प्रति ग्राम है।
MCX पर मंगलवार को सोना 0.55% बढ़कर 1,50,130 रुपये पर बंद हुआ था। IBJA के मुताबिक 22 कैरेट 14,491 रुपये और 18 कैरेट 12,026 रुपये प्रति ग्राम रहा।
फिलहाल पितृपक्ष के कारण मांग सुस्त है और निवेशक अमेरिकी फेड के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं।
