जमीनी विवाद में महिला पर हमला, गंभीर रूप से हुई घायल 

बेगमगंज। भोपाल रोड़ पर स्थित चकला नाला क्षेत्र में ज़मीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक महिला पर प्राणघातक हमला कर दिया

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना पुराने जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती ।

पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता विनीता बाई कुशवाह (30 वर्ष) पत्नी चैन सिंह कुशवाहा अपने घर पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के हरभजन ठाकुर और अंगूरी ठाकुर सहित उनके परिजनों ने आकर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया।

घटना के बाद महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर पर पाँच टाँके आए हैं और CT स्कैन कराने की सलाह दी गई है।

इलाज के बाद महिला, उसका पति और बेटी थाना कोतवाली बेगमगंज पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन धाराओं में जानलेवा हमला, गंभीर चोट पहुँचाना, हिंसक मारपीट और सामूहिक रूप से हमला करने जैसे अपराधों पर कठोर सज़ा का प्रावधान है।

परिवार के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

बताया गया कि कुछ समय पहले गाय के खेत में चले जाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। उस समय पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था, पर अब वही रंजिश फिर से भड़क गई।

Next Post

शराब दुकान में बदमाशों ने पटके बम, मची भगदड़

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान में चार बदमाशों ने तीन बम पटक दिए। वारदात से अफरा-तफरी एवंं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। स्टॉफ ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया जबकि तीन भाग गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर फरार […]

You May Like