शराब दुकान में बदमाशों ने पटके बम, मची भगदड़

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान में चार बदमाशों ने तीन बम पटक दिए। वारदात से अफरा-तफरी एवंं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। स्टॉफ ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया जबकि तीन भाग गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक पुष्पेन्द्र सिंह पिता देवेन्द्र सिंह 40 वर्ष निवासी मडई रांझी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मडई शराब दुकान में सेल्स मैन की नौकरी करता है। दुकान में चन्द्रिका तिवारी भी सेल्स मैन का काम करता है। सोमवार रात्रि करीब 10.30 बजे वह एवं चन्द्रिका तिवारी दोनों लोग दुकान के काउंटर पर खडे थे, उसी समय दुकान के सामने चार अज्ञात लडके आए और दुकान के काउंटर के सामने अचानक तीन बम पटक दिए जिससे विस्फोट होकर बम फट गए और धुँआ धुँआ हो गया। इतने में दुकान के बाहर मौजूद स्टाफ व लडकों के द्वारा भाग कर बम पटकने वाले लडको को पकडने की कोशिश की गई तो तीन लडके भाग गए व राजा पटेल नाम के युवक को पकड़ लिया जिसके पास दो जिंदा सुअरमार बम मिले। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर बमो के अवशेष समेत जिंदा बम जब्त कर राजा पटेल को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Next Post

गुड़हाई बाजार में भयप्रद मकान को नगर निगम ने गिराया

Tue Oct 28 , 2025
रीवा। नगर निगम शहर के बीच स्थित जर्जर और भयप्रद भवन को गिराने की कार्यवाही की गई. बेहद जर्जर भवन था जो कभी भी गिरता तो कई लोग हादसे का शिकार होते, समय पर नगर निगम ने भवन को धराशाई किया. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन के संयुक्त […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।