मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रेशम केंद्र गौशाला में किया गोपूजन

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर स्थित रेशम केंद्र गौशाला में विधिवत रूप से गोपूजन किया। उन्होंने गौमाता की आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और यह न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती है।उन्होंने गौशाला में गोपालकों से संवाद कर गौ-आधारित उत्पादों के संवर्धन और उपयोग पर बल दिया।

Next Post

गरीबों के लिए बनी रसोई में लापरवाही, सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों पर सवाल

Wed Oct 22 , 2025
पाथाखेड़ा: दीनदयाल रसोई योजना, जिसका उद्देश्य गरीब और मजदूर वर्ग को सस्ती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, वहां गंभीर अव्यवस्था देखने को मिली है। क्षेत्र की एकमात्र रसोई में ठेकेदार ने केवल एक पुरुष और तीन महिलाओं की तैनाती की है, जिससे संचालन सुचारू नहीं हो पा रहा।निरीक्षण के […]

You May Like