बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 10 ठिकानों पर छापे मारे

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 273 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में दिल्ली तथा भोपाल में 10 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक ये छापे एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ईएचडीएल) और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर मारे जा रहे हैं। यह जांच आईएफसीआई बैंक की शिकायत पर दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी पर कार्रवाई का हिस्सा है।

एजेंसी का आरोप है कि ईएचडीएल ने अपने प्रमोटरों और निदेशकों के साथ मिलकर लगभग 273 करोड़ रुपये के ऋणों का गबन और दुरूपयोग किया।

ईडी के अनुसार ऋण राशि का एक बड़ा हिस्सा कथित तौर पर विभिन्न संबंधित संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया गया था, जो किसी भी वैध व्यवसाय में शामिल नहीं थीं। जांच में और सबूत जुटाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

एलोपैथी पर रामदेव के विवादित बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार ने कहा, 'क्लोजर रिपोर्ट' दाखिल की गई

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के समक्ष केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव पर छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल कर दी गई है। बाबा रामदेव पर ये मुकदमा एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित वतौर […]

You May Like