
मंदसौर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मंदसौर द्वारा आयोजित “दशपुरकॉन 25” का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा थे, जो विशेष रूप से भोपाल से मंदसौर पधारे।
इस गरिमामय अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.के. जैन, प्रदेश सचिव पुष्पराज भटेले, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामदेवी गुर्जर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानुशाली (हैदराबाद) के वर्चुअल संबोधन से हुआ।इस अवसर पर मंदसौर सहित उज्जैन, धार, रतलाम, जावरा, नीमच, मनासा, प्रतापगढ़, नागदा आदि जिलों से 300 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता की।
